{"_id":"66871597e7d3bff8e305921c","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107751-2024-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गंदगी से पटीं निकास नालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गंदगी से पटीं निकास नालियां
Fri, 05 Jul 2024 03:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 05 Jul 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बरसात का सीजन शुरू हो गया है लेकिन नगर क्षेत्र में निकास नालियां बंद हैं। नालियां क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। निकास नालियों में पटी गंदगी से बीमारियां फैलने का अंदेशा है।
नगर के स्टेशन रोड में निकास नाली गंदगी से पटी हैं। निकास नालियों के ऊपर लगी जालियां क्षतिग्रस्त होने से सारा कूड़ा नालियों में पट रहा है। इन दिनों बारिश हो रही है। बारिश का पानी नालियों में जाने से कूड़ा गीला हो गया है। कूड़े से सड़ांध आने लगी है। केमू स्टेशन के पास निकास नाली की हालत खराब है।
नगरपालिका के ईओ हयात सिंह परिहार ने कहा कि स्टेशन रोड पर निकास नाली को कई बार साफ करा दिया है। नाली में जाली न होने से अगले ही दिन नाली कूड़े से पट रही है। निकास नाली में जालियां लोनिवि को लगानी हैं। लोनिवि ने जाली लगाने की तैयारी कर दी है। जाली लगने से पहले निकास नालियों की सफाई करा दी जाएगी। संवाद