{"_id":"66732079f32321914105d036","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-107383-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: धरमघर, मुनस्यारी अब भी नहीं जा रही बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: धरमघर, मुनस्यारी अब भी नहीं जा रही बस
Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। साढ़े तीन महीने से बाधित मुनस्यारी-दिल्ली और धरमघर-दिल्ली रोडवेज की बस सेवा का संचालन बुधवार को भी जिला मुख्यालय से हुआ। बस और स्टाफ की कमी से बसों का संचालन प्रभावित हुआ है।
धरमघर और मुनस्यारी से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन जिला मुख्यालय तक ही होने से धरमघर और मुनस्यारी रूट के यात्री परेशान हैं। बागेश्वर डिपो के बेड़े में मात्र 15 बस हैं जिसमें से पांच बस खराब हैं। दो बस चारधाम यात्रा में लगी हैं। शेष आठ बस सड़क पर चल रही हैं। डिपो की आठ बस, आठ लाख किमी से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। आठ लाख किमी चलने के बाद बसों को कंडम घोषित कर दिया जाता है, लेकिन यहां इन्हीं खटारा बसों से यात्री परिवहन सेवा का संचालन किया जा रहा है। रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि धरमघर, मुनस्यारी को छोड़कर अन्य बस सेवाएं सुचारु चल रही हैं। धरमघर, मुनस्यारी बस सेवा का संचालन बागेश्वर से हो रहा है। केमू की हल्द्वानी-शामा और रानीखेत-ओगला (पिथौरागढ़) बस सेवा का संचालन पिछले एक महीने से नहीं हो रहा है। केमू स्टेशन इंचार्ज केडी भट्ट का कहना है कि केमू की बस चारधाम यात्रा में लगी होने के कारण दोनों बस सेवाएं प्रभावित हुई हैं। संवाद