फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: हस्तांतरण के एक माह बाद भी नहीं हुआ छात्रावास का संचालन

Mon, 29 Jul 2024 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 29 Jul 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडे परिसर में सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास का हस्तांतरण के बाद भी संचालन नहीं हो सका है।
विज्ञापन

बीते 19 जून को छात्रावास का हस्तांतरण हो गया लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी संचालन नहीं हाे पाया है। नव प्रवेशी विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कमरे के लिए छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है।
परिसर में मात्र एक छात्रावास का संचालन हो रहा है जो अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए अधिकृत है। परिसर में अन्य वर्ग के छात्र-छात्राओं को छात्रावास की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हस्तांतरण के समय परिसर प्रशासन ने वर्ष 2024-25 के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास संचालन करने की बात कही थी लेकिन अब तक इस बात को अमल में नहीं लाया गया है।
विज्ञापन

इधर, स्नातक प्रथम सेमेस्टर की प्रवेश प्रकिया लगभग पूर्ण होने के लिए है लेकिन छात्रावास के कमरे रहने के लिए तैयार नहीं हो पाए है। कमरों में अब तक फर्नीचर और बेड नहीं लग पाए हैं। छात्रावास अधीक्षक की भी नियुक्ति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास की टूटी सुरक्षा दीवार का कार्य अधूरा
बागेश्वर। परिसर में सड़क डामरीकरण के दौरान छात्रावास की सुरक्षा दीवार टूटी गई थी। सड़क निर्माण की कार्यदायी संस्था ने मरम्मत में सुरक्षा दीवार के बाहर की ओर प्लास्टर का कार्य किया जबकि भीतर की तरफ बिना प्लास्टर किए छोड़ दिया। परिसर प्रशासन ने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी को निर्माण कार्य पूर्ण करने के लिए पत्र लिखा हैै।

बालक छात्रावास के संचालन से पहले कमरों में सुविधा संबंधी कार्य किया जाना है। कार्य के लिए विश्वविद्यालय से बजट की मांग की जाएगी। कमरों में फर्नीचर लगने के बाद छात्रावास का संचालन किया जाएगा।- डॉ. दीपा कुमारी, निदेशक परिसर बागेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed