फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face the problems.

Bageshwar News: जिला अस्पताल में नहीं हो सकी स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती

Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 29 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
People face the problems.
बागेश्वर। जिला अस्पताल में पांच महीने से बाल रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त है। व्यवस्था के तौर पर अनुबंध चिकित्सक बच्चों की जांच कर रहीं हैं। स्वास्थ्य विभाग में हुए तबादले के अनुसार जिला अस्पताल में वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती हुई थी लेकिन अब तक चिकित्सक ने ज्वाइनिंग नहीं की है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से अगस्त में प्रदेश के कई अस्पतालों में कार्यरत चिकित्सकों के तबादले स्वीकृत किए गए थे। इसमें जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र सिंह मेर की तैनाती जिला चिकित्सालय नैनीताल में की गई और वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी का तबादला जिला चिकित्सालय रुद्रपुर से जिला अस्पताल में किया गया। पांच महीने बाद भी जिला अस्पताल में स्थायी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। एनएचएम से अनुबंध स्वीकृत होने पर बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपाली मकवाना अस्पताल में बच्चों को स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं। सीएचसी कांडा में भी बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हो सकी है। क्षेत्रवासी बच्चों के जांच और इलाज के लिए जिला अस्पताल की दौड़ लगा रहे हैं। सीएचसी बैजनाथ में डॉ. ओम प्रकाश बंसल और सीएचसी कपकोट में डॉ. अभिलाष धारीवाल स्थायी रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय की ओर से वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी का तबादला निरस्त कर दिया था। इसके कारण उनकी ज्वाइनिंग नहीं हो सकी। जिला अस्पताल में एनएचएम से चयनित चिकित्सक बच्चों की जांच कर रही हैं। सीएचसी कांडा के लिए स्वास्थ्य महानिदेशालय से विशेषज्ञ चिकित्सक की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. कुमार आदित्य तिवारी, सीएमओ, बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed