{"_id":"66a67f623bcf8aacc00ab27f","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-ha11008-108334-2024-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: 20 करोड़ का ऐसा काम, नहीं ले रहा रिसाव रुकने का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: 20 करोड़ का ऐसा काम, नहीं ले रहा रिसाव रुकने का नाम
Sun, 28 Jul 2024 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 28 Jul 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिला अस्पताल के सुधारीकरण के लिए बीते वर्ष विश्वबैंक की मदद से 20 करोड़ रुपये मिले थे। अस्पताल में किस गुणवत्ता के साथ सुधारीकरण का काम हो रहा है इसकी बानगी पानी से लबालब वार्ड दिखा रहे हैं।
बारिश शुरू होने के साथ ही अस्पताल जल रिसाव की समस्या का सामना कर रहा है। बीते तीन जुलाई की रात से जिला अस्पताल के वार्ड में जल रिसाव की समस्या शुरू हुई थी। रिसाव के कारण बच्चा वार्ड और बुजुर्ग वार्ड को बंद करना पड़ा है। वार्डों में ताला लगने के कारण बच्चों और बुजुर्गों को जनरल वार्ड में भर्ती किया जा रहा है। बच्चा वार्ड में चार और बुजुर्ग वार्ड में सात बेड हैं। जल रिसाव की समस्या पैदा होने के बाद कार्यदायी संस्था ने मरम्मत भी की लेकिन जल रिसाव नहीं रुका। संवाद
बच्चा वार्ड में दौड़ रहा करंट
बागेश्वर। बंद किए गए बच्चा वार्ड की दीवारों में करंट दौड़ रहा है। खतरनाक हालात होने के बावजूद वार्ड में पानी के रिसाव को रोकने के कोई इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
कोविड केयर सेंटर खड़ी कर रहा समस्या
बागेश्वर। अस्पताल भवन की दूसरी मंजिल की छत पर कार्यदायी संस्था कोविड केयर सेंटर का निर्माण कर रही है। जल निकासी की व्यवस्था को अनदेखा करते हुए संस्था ने सेंटर का निर्माण कार्य शुरू किया। छत पर बारिश का पानी जमा हो रहा है और रिसकर वार्ड तक पहुंच रहा है।
जल रिसाव की समस्या को दूर करने के लिए लिखित में कार्यदायी संस्था को अवगत किया गया है। रिसाव की समस्या को दूर कराया जाएगा। मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।
डाॅ. वीके टम्टा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला अस्पताल बागेश्वर