{"_id":"68599956b3c419f2570f5b9f","slug":"people-face-the-problems-bageshwar-news-c-231-1-bgs1001-116602-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रास्ता टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रास्ता टूटने से परेशान ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jun 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। ग्राम पंचायत अनर्सा के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन देकर गांव में टूटे रास्ते से हो रही परेशानी का समाधान करने की मांग की।
सोमवार को अनर्सा के सन तोक के ग्रामीणों ने बताया कि भैसियाधार से गौरीउड्यार को जाने के लिए बनाया गया रास्ता 25 मीटर की दूरी में एक ग्रामीण की ओर से तोड़ दिया गया है। इसमें से तोक के नौ परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रास्ता टूटने से ग्रामीण अपने मवेशियों को जंगल की ओर नहीं भेज पा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी एसडीएम को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। उन्होंने मामले की जांच कर समस्या का समाधान कराने की मांग की है। इस मौके पर प्रेमराम, लीला देवी, नंदन राम, नैन राम, ललिता देवी, उमेद राम आदि मौजूद रहे। संवाद