{"_id":"65b008d5605d95ea3d08cb7a","slug":"people-face-problems-in-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3864-2024-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर डिपो की पांच बस सेवा प्रभावित, दो ही रूटों पर चलीं बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर डिपो की पांच बस सेवा प्रभावित, दो ही रूटों पर चलीं बस
Wed, 24 Jan 2024 12:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 24 Jan 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर रोडवेज डिपो की हालत नहीं सुधर पा रही है। डिपो की 15 में से चार ही बस सही हैं। डिपो की आठ खराब बस काठगोदाम तो तीन बस बागेश्वर डिपो के वर्कशॉप में खड़ी हैं। मंगलवार को सात में से केवल दो बस सेवाओं का ही संचालन हुआ। पांच रूटों पर बस नहीं चली।
सोमवार को सात खराब बस काठगोदाम में खड़ी थी। मंगलवार को यह संख्या आठ हो गई। मंगलवार को सात बस सेवाओं में से बागेश्वर-बरेली और अठपैंसिया-दिल्ली बस सेवा का ही संचालन हुआ। बसों की कमी के कारण धरमधर-दिल्ली, बागेश्वर-मुनस्यारी, मुनस्यारी-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया, बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ।
इधर बसों का संचालन न होने से यात्री परेशान हैं। यात्रियों को टैक्सियों से सफर करना पड़ रहा है। चार सितंबर 2022 को अस्तित्व में आए बागेश्वर डिपो की हालत इतनी खराब है कि 15 बसों से आठ बस आठ लाख किमी चल चुकी हैं। इन्हीं पुरानी बसों का संचालन होने से आए दिन कोई न कोई बस खराब हो जा रही है। डिपो की बस रास्ते में खराब होने के मामले आए दिन सामने आ रहे है फिर भी परिवहन निगम नई बसों का प्रबंध नहीं कर रहा है। बागेश्वर रोडवेज स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि 15 में से 11 बस खराब होने के कारण बस सेवाओं के संचालन में व्यवधान आ रहा है। इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।