फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems in district.

Bageshwar News: एक वर्ष बाद हस्तांतरित हुआ सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास

Wed, 19 Jun 2024 11:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 19 Jun 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
People face problems in district.
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडे परिसर में सुमित्रानंदन पंत बालक छात्रावास बीते चार वर्ष से बंद था। छात्रावास के जीर्णोद्धार के बाद भवन एक वर्ष से हस्तांतरित नहीं हुआ था। बुधवार को बालक छात्रावास का भवन हस्तांतरित हो गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 15 मई के अंक में चार साल से नहीं हो सका बालक छात्रावास का संचालन शीर्षक से प्रमुखता से मामले को उजागर किया था। 14 जून को एक बार फिर यह मामला उजागर किया गया। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने इस पर काम शुरू किया। भवन वर्ष 2020 से बंद हो गया था। जीर्णोद्धार के लिए वर्ष 2020-21 में बजट मिला था। छात्रावास भवन का जीर्णोद्धार 47.89 लाख की लागत से वर्ष 2022-23 में किया गया। एक वर्ष बाद भवन का हस्तांतरण हुआ है।
विज्ञापन






बालक छात्रावास की हस्तांतरण प्रकिया पूरी हो गई है। 19 जून को परिसर निदेशक की मौजूदगी में भवन हस्तांतरित कर परिसर को सौंप दिया गया है।
केतन पंत, जेई, उत्तराखंड कृषि उत्पादन एवं विपणन बोर्ड (मंडी परिषद)


नए सत्र से बालक छात्रावास का संचालन किया जाएगा। जल्द ही छात्रावास अधीक्षक नियुक्त कर विद्यार्थियों को छात्रावास की सुविधा दी जाएगी।- डॉ. दीपा कुमारी, निदेशक, बागेश्वर परिसर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed