{"_id":"65e761079a6f635ba308dd30","slug":"people-face-problems-i-district-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-104809-2024-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दुर्घटना संभावित सड़कों का सुधारीकरण समय पर करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दुर्घटना संभावित सड़कों का सुधारीकरण समय पर करने के निर्देश
Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 05 Mar 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। एडीएम एनएस नबियाल ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते हुए सड़क महकमे के अधिकारियों को दुर्घटना संभावित सड़कों का सुधारीकरण कार्य समय पर करने के निर्देश दिए।
एडीएम नबियाल ने सड़क सुरक्षा आडिट का अनुपालन करने, सड़कों पर सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान देते हुए दुर्घटना संभावित स्थानों पर साइनेज और मोड़ों पर चेतावनी बोर्ड लगाने के लिए कहा। परिवहन और पुलिस विभाग को नियमित छापा मार कर वाहनों के ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, नशा करके और वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहन चलाने और नाबालिगों के वाहन चालने पर नियमित चालान की कार्रवाई करने और विद्यालयों, टैक्सी चालकों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम करने के लिए कहा। एआरटीओ और पुलिस को रात्रि गश्त भी बढ़ाने के निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा समिति अभियान के तहत बीते दिनों बिना हेलमेट पर 144, सीट बेल्ट पर 139, मोबाइल के प्रयोग में चार, ओवरस्पीड में 22 और नशा कर वाहन चलाने पर 11 वाहनों के चालान काटे गए हैं। बैठक में सीओ अंकित कंडारी, ईई लोनिवि डीएस कुटियाल, एआरटीओ रत्नाकर सिंह, परिवहन कर अधिकारी हरीश रावल आदि मौजूद रहे। संवाद