फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: नरगढ़ा और भैसुड़ी कुटेर में छह मकानों की टिन छत उड़ी

Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 31 May 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। जिले में मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। कपकोट के नगरड़ा और भैसुड़ी कुटेर गांव में तेज हवा से छह मकानों की टिन की छत उड़ गई। नगर में पूरे दिन बारिश और धूप की आंखमिचौली चलती रही। बारिश के बाद मौसम सुहावना है। जिला मुख्यालय में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

बुधवार सुबह आसमान में हल्के बादल थे। दस बजे के बाद मौसम का मिजाज बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश होने लगी। करीब आधे घंटे की बारिश के बाद धूप निकल आई। कुछ देर बाद फिर बारिश होने लगी। शाम तक बारिश और धूप का खेल चलता रहा। बारिश और धूप एक साथ निकलने का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन

कपकोट में दोपहर बाद तेज हवा चलने लगी। नरगढ़ा, भैसुड़ी कुटेर, गुलेर, फरसाली, खर्ककानातोली आदि गांवों में तेज हवा से लोगों को परेशानी हुई। नरगढ़ा गांव में हवा से खीम सिंह पुत्र त्रिलोक सिंह और खीम सिंह पुत्र हर सिंह के मकान की टिन की छत उड़ गई। छत उड़ने के दौरान मलबा गिरने से घर के भीतर रखा सामान दब गया। पास के गांव भैसुड़ी कुटेर में हवा से हर राम पुत्र कली राम, आनंदी देेवी पत्नी किशन राम, तारा राम पुत्र भुवन राम और गंगा देवी पत्नी कली राम के घरों की टिन छत उड़ गई। नरगड़ा की ग्राम प्रधान भागीरथी देेवी, सामाजिक कार्यकर्ता तारा सिंह ने राजस्व उपनिरीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते राजस्व उपनिरीक्षक दीप वर्मा मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार देवेंद्र लोहनी ने बताया कि तेज हवा से खीम सिंह पुत्र हर सिंह को अधिक नुकसान हुआ है। उसे सहायता राशि के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए हैं। बाकी लोगों को हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed