फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

पट्टाधारक लोगों को विश्वास में लेकर करें कार्य : डीएम

Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 01 Jun 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। भरुचौबट्टा के कुमालदेव गांव में खड़िया खान परियोजना की स्वीकृति से पूर्व डीएम अनुराधा पाल ने ग्रामीणों से वार्ता कर जनसुनवाई की। उन्होंने खदान परियोजना के प्रस्तावक को ग्रामीणों की सहमति और उन्हें विश्वास में लेकर कार्य करने के लिए कहा। उन्होंने क्षेत्रवासियों को रोजगार देने और उनके हित में कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जनसुनवाई में ग्राम प्रधान नवीन चंद्र धोनी ने क्षेत्र के विद्यालयों की मरम्मत कराने, शिक्षकों की तैनाती करने और एक ही पेच में फलदार पौधरोपण करने की मांग की। उन्होंने सार्वजनिक शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था के साथ सड़क मरम्मत कराने के लिए कहा। बसंत लाल ने खनन कार्य वैज्ञानिक और संयोजित तरीके से करने, खेतों को होने वाले नुकसान का जल्द मुआवजा देने के लिए कहा। केवलानंद धोनी ने क्षेत्रवासियों को रोजगार देने, मनोज धोनी ने गांव में शौचालय बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

डीएम ने खनन पट्टा प्रस्तावक भानु प्रताप को विद्यालय में फर्नीचर, रंग-रोगन करवाने, कंप्यूटर देने, खनन क्षेत्र में पौधरोपण करने, गांव मेें सोलर लाइट लगवाने, सड़कों का रखरखाव, जल स्रोतों का संरक्षण, चिकित्सा सुविधाएं मुहैैया कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी डॉ. हरीश चंद्र जोशी, पर्यावरण सलाहकार भुवन जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed