फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: तेज बारिश में जिनखोटा और पप्या के ग्रामीणों को रात में नहीं आती नींद

Fri, 14 Jul 2023 11:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 14 Jul 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। तेज बारिश में आपदा की दृष्टि से अति संवदेनशील पप्या और जिनखोला गांव के ग्रामीणों की रात की नींद खराब हो जाती है। बारिश में गांव के पैदल मार्गों पर जलभराव जाता है। जल निकास के की व्यवस्था नहीं होने से दोनों गांवों में भू-धंसाव बारिश के सीजन में अक्सर होता है।
विज्ञापन

आपदा की दृष्टि से अति संवेदनशील पप्या और जिनखोला गांव में घरों की दीवारों में दरारें हैं। पप्या ग्राम पंचायत के मल्ला पप्या भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील होने के कारण वहां के ग्रामीण तल्ला पप्या में शिफ्ट हो गए हैं। बता दें कि मल्ला पप्या में 1981 में भू-धंसाव हुआ था। तब भू-धंसावव से कई मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे। तब जल निकास के लिए भू संरक्षण विभाग ने गांव के पीछे की पहाड़ी में जल निकास नालियों का निर्माण किया था। जल निकास नालियां वर्तमान में मलबे से पट गई हैं।
विज्ञापन

पप्या के पूर्व ग्राम प्रधान गोपाल सिंह परिहार ने बताया कि भूस्खलन की दृष्टि से अति संवेदनशील पप्या गांव में भू-धंसाव की रोकथाम के लिए शासन-प्रशासन ने अभी तक कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि बारिश से बृहस्पतिवार को दो मकान ढह गए है। उधर जिनखोला गांव में जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं होने से ग्रामीणों की रात की नींद में बाधा आती है। डरे ग्रामीणों ने शासन- प्रशासन से गांव में जल निकास नालियों का निर्माण करने के लिए कहा है। जिनखोला गांव निवासी सामाजिक कार्यकर्ता भवान सिंह भाकुनी ने बताया कि भू-धंसाव को रोकने के लिए शासन-प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं करने पर गांव के कई परिवारों ने अपने पुराने मकान छोड़कर अन्य स्थानों पर घर बना लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed