{"_id":"65905eedae9e2562ef0c20bd","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-553-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दो से शुरू होगा बंदर बचाओ खेती बचाओ अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दो से शुरू होगा बंदर बचाओ खेती बचाओ अभियान
Sat, 30 Dec 2023 11:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 30 Dec 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। सिविल सोसायटी गरुड़ दो जनवरी से कत्यूर घाटी से बंदर भगाओ खेती बचाओ अभियान शुरू करेगी। सिविल सोसायटी ने बताया कि सीएम के कपकोट आगमन पर ज्ञापन भी दिया जाएगा। गरुड़ और कत्यूर क्षेत्र के काश्तकार बंदरों से निजात दिलाने के संबंध में कई बार वन विभाग और जन प्रतिनिधियों से कहते थक गए। संस्था के संरक्षक अधिवक्ता डीके जोशी ने बताया कि 15 जनवरी को गरुड़ गांधी चबूतरे पर खुली बैठक और जनसभा करेगी। 10 फरवरी को कत्यूर बैजनाथ से नुमाइशखेत मैदान बागेश्वर तक रैली निकालेगी। संवाद
विज्ञापन