फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: कुमाऊं भर के ट्रक लाने लगे अंडरलोड सामग्री, सीमेंट के दाम में 40 रुपये प्रति बोरी की हुई वृद्धि

Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 03 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
गरुड़ (बागेश्वर)। देव भूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर कुमाऊं भर के ट्रक चालक वाहन की भार क्षमता के तहत माल ढुलान करने लग गए हैं।
विज्ञापन

ट्रक एसोसिएशन ने ऐलान किया कि इसके बावजूद पुलिस वाहन चालकों का उत्पीड़न करेगी तो एसोसिएशन प्रदेश व्यापी आंदोलन शुरू करेगा। माल वाहक वाहन हल्द्वानी आदि मंडियों से अपने वाहन से भार क्षमता के तहत सामग्री लाने से जिले में भर दुकानदारों ने खाद्य सामग्री के दामों में वृद्धि कर दी है। सीमेंट के दामों में 40 रुपये की प्रति बोरी की वृद्धि होने से निर्माण कार्यों पर विपरीत असर पड़ने लगा है।
देव भूमि ट्रक ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने अक्तूबर में बैठक कर निर्णय लिया था कि कुमाऊं भर के ट्रक 1 नवंबर से वाहन की भार क्षमता के तहत माल ढुलान करेंगे। एसोसिएशन के आह्वान पर ट्रक चालक एक नवंबर से वाहन की भार क्षमता के अनुसार माल ढुलान करने लग गए हैं। वाहन की भार क्षमता के तहत मैदान से सामग्री आने से निर्माण कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ने लग गया है। सीमेंट के दुकानदारों ने सीमेंट के दामों में 40 रुपये प्रति बोरी की वृद्धि कर दी है। देव भूमि ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने जागरूकता अभियान के तहत बृहस्पतिवार को मैदानी और पहाड़ क्षेत्र से माल ढुलान करने वाले वाहनों को रोककर भार के कागज देखे। चेकिंग में सभी वाहनों में निर्धारित भार पाया गया।
विज्ञापन

एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बैजनाथ तिराहे पर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि पुलिस उनका उत्पीड़न करेगी तो ट्रक एसोसिएशन प्रदेशव्यापी आंदोलन शुरू करेगा। एसोसिएशन ने सीएम पुष्कर धामी को भेजे पत्र में कहा कि पुलिस ट्रक चालकों का उत्पीड़न करना बंद कर दे। इधर मैदानी क्षेत्र से ट्रक चालक वाहन की भार क्षमता के अनुसार सामग्री लाने से दुकानदारों ने भवन निर्माण सामग्री आदि सामग्री के दामों में वृद्धि कर दी है। ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश बिष्ट ने जागरूकता अभियान के तहत एसोसिएशन की एक टीम हल्द्वानी एक टीम गढ़वाल रवाना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed