{"_id":"653c059b2271f2ce440b4934","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-391-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: तहसील में सबरजिस्ट्रार कार्यालय न होने से परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: तहसील में सबरजिस्ट्रार कार्यालय न होने से परेशानी
Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 28 Oct 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़। तहसील गरुड़ में सबरजिस्ट्रार कार्यालय नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जमीन खरीद और विक्रय का पंजीयन कराने के लिए विकासखंड गरुड़ के लोग जिला मुख्यालय जाने को मजबूर हैं।
मालूम हो कि तत्कालीन सीएम स्व. नारायण दत्त तिवारी ने 15 साल पूर्व गरुड़ तहसील की घोषणा की थी। तहसील तो बन गई लेकिन सब रजिस्ट्रार कार्यालय आज तक नहीं खुला। बार एसोसिएशन गरुड़ ने कई बार तहलील में सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोले जाने के संबंध में सीएम पुष्कर सिंह धामी के समक्ष मांग उठाई। मगर इसके बावजूद सब रजिस्ट्रार कार्यालय नहीं खोल सका है। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश जोशी, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल, जेसी आर्या, दिग्विजय फर्स्वाण, उमेश पांडे, हरीश भट्ट ने सीएम से गरुड़ में शीघ्र सब रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने की मांग की है।