{"_id":"6500a61812290e11290bef76","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-256-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: देवनाई घाटी के चमोली में बिजली शार्ट सर्किट से लाखों की संपत्ति जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: देवनाई घाटी के चमोली में बिजली शार्ट सर्किट से लाखों की संपत्ति जली
Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। देवनाई घाटी के चमोली गांव में एक घर शार्ट सर्किट से घर जल गया। प्रभावित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। प्रभावित परिवार ने पड़ोसी के घर में शरण ले रखी है।
देवनाई घाटी के नौगांव (चमोली) गांव निवासी केवालानंद पुत्र बैजी दत्त के घर सोमवार रात बिजली शार्ट सर्किट से आग लग गई। मकान में आग लगने की सूचना मिलते परिवार के सभी सदस्यों ने घर से भाग कर जान बचाई। मकान में आग लगने से प्रभावित परिवार का ढाई तोला सोना, खाद्य सामाग्री, पहनने के कपड़े आदि सामग्री जलकर राख हो गई। सूचना पर पटवारी रघुवीर सिंह राजस्व पुलिस की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षति की रिपोर्ट तहसीलदार को सौंप दी है। सामाजिक कार्यकर्ता मंगल राणा, राजू बोरा, मोहन नाथ गोस्वामी, एडवोकेट चंद्रशेखर कांडपाल ने प्रभावित परिवार को जल्द दैवी आपदा मद से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। संवाद