{"_id":"64e7ae43fe59156ae10d3774","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-208-2023-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चक्रवृतेश्वर की पुलिया पर दुर्घटना का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चक्रवृतेश्वर की पुलिया पर दुर्घटना का खतरा
Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 25 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
गरुड़ (बागेश्वर)। मटेना, जिनखोला, बंड गांव को जोड़ने वाली पुलिया जर्जर हो चुकी है। इसके पटाल खराब होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। इस पुलिया के पटाल बहुत पुराने हो गए हैं। कई पटाल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इस कारण पुलिया पार करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मटेना, जिनखोला, बंड, स्यालटीट के ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया की मरम्मत कराने के लिए शासन, प्रशासन को कई पत्र भेजे गए। इसके बावजूद पुलिया की मरम्मत नहीं की जा सकी। बीसूका के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भुवन पाठक, मटेना गांव निवासी लोकेश तिवारी, जिनखोला के हीरा बोरा आदि ग्रामीणों ने बताया कि पीएमजीएसवाई खंड ने चक्रवृतेश्वर पैदल पुलिया से दस मीटर दूर एक मोटर पुल बनाया है। उन्होंने पुरानी पुलिया सुधारकर नए मोटर पुल को यातायात के लिए शीघ्र खोलने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन