{"_id":"64c2b12e3f7ce8981b01b3af","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-321-1-shld1012-126-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: गरुड़ में घटा सब्जियों का उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: गरुड़ में घटा सब्जियों का उत्पादन
Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 27 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। पहाड़ के ग्रामीण इलाके में सब्जियों का उत्पादन कम होने से क्षेत्र के अधिकतर लोग हल्द्वानी, रामनगर आदि मंडियों की महंगी सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर हैं। बागेश्वर जिले के ग्रामीण इलाके में पिछले वर्ष तक हरेला पर्व पर पहाड़ी सब्जियां बाजार में उपलब्ध होने लगतीं थीं। जुलाई में रोज बारिश होने से ग्रामीण इलाके में सब्जियों का उत्पादन नहीं हुआ है। लोग हल्द्वानी आदि मंडियों की महंगी सब्जियां खरीदने के लिए मजबूर हैं। महंगी सब्जियां खरीदने के लिए उन्हें अधिक रकम खर्च करनी पड़ रही है। गरुड़, डंगोली, गागरीगोल, ग्वालदम, कौसानी आदि बाजारों में टमाटर और शिमला मिर्च 120 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है। अदरक 300, आम 70, लौकी 50, बैगन 50, भिंडी 60 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहा है।
विज्ञापन