फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: दिल्ली-धरमघर बस फिर खराब, यात्री परेशान

Tue, 25 Jul 2023 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 25 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। दिल्ली-धरमघर रूट पर चलने वाली बस स्टेशन से रवाना होते ही खराब हो गई। बस में बैठे यात्रियों को दूसरी गाड़ियों से गंतव्य की ओर जाना पड़ा। पिछले सप्ताह भी इसी रूट की बस खराब होकर खड़ी हो गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार को दिल्ली-धरमघर रूट की बस नगर के स्टेशन से रवाना होते ही खराब हो गई। काठगोदाम डिपो की बस सुबह धरमघर से नगर के स्टेशन पर पहुंची थी। वहां से सवारी बैठाकर बस करीब 20 मीटर दूर ही गई थी कि अचानक बस का प्रेशर पाइप फट गया और बस खड़ी हो गई। चालक ने तत्काल डिपो में सूचित किया और यात्रियों को काठगोदाम तक भेजने की व्यवस्था करने के लिए कहा, लेकिन डिपो में दूसरी बस उपलब्ध नहीं थी। बस में बैठे 15 यात्रियों को दूसरी बस और टैक्सियों के सहारे गंतव्य को जाना पड़ा।
विज्ञापन

इससे पूर्व विगत 19 जुलाई को भी बागेश्वर डिपो की दिल्ली-धरमघर बस नगर के स्टेशन पर ही बस खराब होकर खड़ी हो गई थी। तब बस काठगोदाम से धरमघर की ओर आ रही थी। रास्ते में क्लच प्लेट के खराब होने से चालक बस को बमुश्किल नगर के स्टेशन तक लाया। हालांकि यहां आते ही बस जाम हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरेली-बागेश्वर बस भी पड़ी है खराब

बागेश्वर। जिले में रोडवेज का डिपो तो बना, लेकिन अब तक बसों का पूरा बेड़ा नहीं मिला है। फिलहाल डिपो में 11 बस हैं। सभी बस पुरानी हैं और समय-समय पर खराब होती रहती हैं। डिपो की बरेली-बागेश्वर बस भी इन दिनों खराब है और कार्यशाला में उसकी मरम्मत का काम चल रहा है। खराब बसों के कारण यात्रियों की आए दिन फजीहत हो रही है।



परिवहन निगम की अधिकांश बस पुरानी हैं। जब नई बसों का लॉट निकलेगा तो बागेश्वर डिपो को भी नई बस आवंटित होंगी। फिलहाल खराब बसों की मरम्मत कर बाधित हुई सेवा को जल्द सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है।
राजेंद्र कुमार, सहायक महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed