फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: मणिपुर की हिंसा का आदिवासी समाज ने किया विरोध

Wed, 26 Jul 2023 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 26 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। आदिवासी समाज मणिपुर में तीन महीने से हो रही हिंसा के विरोध में उतर आया है। उत्तराखंड अनसूचित जनजाति कल्याण समिति ने एसडीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

समिति के जिलाध्यक्ष राम सिंह राणा के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा कि मणिपुर में आए दिन घरों को जलाया जा रहा है। महिलाओं के साथ बदसलूकी हो रही है। उन्हें अपमानित किया जा रहा है। महिलाओ के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, उसकी आदिवासी समाज घोर निंदा करता है। तीन महीने बाद भी जिस तरह से हिंसा जारी है, वह बेहद चिंताजनक है। समिति ने राष्ट्रपति से अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए अमानवीय कृत्य करने वाले दोषियों को पकड़कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन देने वालों में संरक्षक गंगा सिंह पांगती, उपाध्यक्ष पूजा जंगपांगी, दया रावत, विमला, लक्ष्मी धर्मशक्तू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed