{"_id":"6595a13565e2320c8300345a","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-3489-2024-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ठंड ने किया बीमारियों में इजाफा, बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ठंड ने किया बीमारियों में इजाफा, बढ़ रहे सर्दी-जुकाम के मरीज
Wed, 03 Jan 2024 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। जिले में ठंड बढ़ती जा रही है। सर्दी का सितम सेहत पर भारी पड़ रहा है। सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल में औसतन 300 मरीज रोजाना जांच कराने पहुंच रहे हैं। मौसमी बीमारी से पीड़ित लोगों की तादाद अधिक है।
जिले के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में कोहरा और पाला लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। ठंड के कारण बीमारी बढ़ रही है। बुधवार को भी जिला अस्पताल में 100 से अधिक सर्दी, जुकाम और बुखार के मरीज जांच कराने पहुंचे। सीएमएस डॉ. वीके टम्टा ने बताया कि ठंड के दिनों में सेहत को लेकर लापरवाह रहना भारी पड़ सकता है। ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है। बुजुर्गों और बच्चों को सर्दी जल्द जकड़ती है। सुबह के समय टहलने वालों को भी गर्म कपड़े पहनकर और शरीर को अच्छी तरह से ढककर बाहर निकलना चाहिए। उन्होंने लोगों से खानपान का विशेष ध्यान रखने, ठंड से बचाव करने और बीमार होते ही चिकित्सक से जांच कराने की अपील की है। संवाद