{"_id":"6568cebe04e1116c3e04a1e8","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2818-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: कपकोट में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: कपकोट में दो दिन से बीएसएनएल सेवा ठप
Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। कपकोट तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा दो दिन से ठप है। नेटवर्क गुल होने से मोबाइल और इंटरनेट का प्रयोग करने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। कार्यालय और ऑनलाइन कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हो गया है। दूरदराज के गांवों से आने वाले लोगों को बिना जरूरी काम निपटाए लौटना पड़ रहा है।
तहसील क्षेत्र में बीएसएनएल सेवा अक्सर बाधित रहती है। क्षेत्र के अधिकतर उपभोक्ता बीएसएनएल पर ही निर्भर हैं। कार्यालयों और बैंकों में बीएसएनएल का इंटरनेट जुड़ा है। इंटरनेट ठप होने से कार्यालय, बैंक, डाकखाने आदि में कामकाज पर असर पड़ रहा है। दूरस्थ गांवों से बैंक और कार्यालय का काम कराने के लिए नगर पहुंच रहे लोगों को अधिक दिक्कत उठानी पड़ रही है। वहीं, ऑनलाइन कारोबारी, सीएससी संचालकों का काम भी प्रभावित हो गया है। ऑनलाइन प्रमाणपत्र बनवाने वालों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। भराड़ी के पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष शेर सिंह ऐठानी ने बताया कि हरसीला से लेकर कपकोट के अंतिम गांवों तक की बीएसएनएल संचार सेवा ठप पड़ी है। इससे पूर्व भी कई बार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, लेकिन क्षेत्र की संचार सेवा को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
केबल कटने से क्षेत्र की संचार सेवा ठप है। बुधवार को लाइन जोड़ दी गई थी लेकिन बृहस्पतिवार को दोबारा कट गई है। जिसे जोड़ने का काम चल रहा है। -आशीष निगम, डिविजनल इंजीनियर, बीएसएनएल