फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: पेयजल संकट से जूझ रहे लोगों का सहारा बन रहे नौले और धारे

Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 28 Nov 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। नगरपालिका के मंडलसेरा वार्ड की प्रमुख समस्याओं में पेयजल संकट भी शामिल है। वार्ड के लोगों को अक्सर जल संकट का सामना करना पड़ता है। योजनाओं की कमी के चलते वार्ड में नए कनेक्शन आवंटित नहीं किए जा रहे हैं। पुराने कनेक्शनधारकों को भी नियमित पानी नहीं मिल पाता है। प्राकृतिक जल स्रोत नौले और धारों के सहारे लोग पेयजल जुटा रहे हैं।
विज्ञापन

मंडलसेरा नगर की सबसे घनी आबादी वाला वार्ड है। वार्ड की जनसंख्या लगातार बढ़ रही है लेकिन पेयजल योजनाएं सीमित हैं। वार्ड के लोगों को कांडा धार और बानरी से बनी दो पेयजल योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इन योजनाओं की क्षमता कम होने से वार्ड की पूरी आबादी को पेयजल उपलब्ध नहीं हो पाता है। आए दिन पेयजल समस्या की शिकायत आने के बाद जल संस्थान ने नए कनेक्शन देने भी बंद कर दिए हैं। इसके बावजूद पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नल से पीने का पानी नहीं मिलने पर लोग नौले और धारों से पानी जुटाते हैं। स्रोतों के पानी से घर के अन्य जरूरी कार्यों के लिए भी पानी जुटाना लोगों की मजबूरी बना है।
विज्ञापन

जल संस्थान के ईई सीएस देवड़ी ने कहा कि वर्तमान में चल रही पेयजल योजनाओं से आधी आबादी की प्यास बुझाना भी मुश्किल है। लंबे समय से पेयजल निगम की मंडलसेरा पंपिंग योजना निर्माणाधीन है। योजना का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद ही वार्ड को पेयजल संकट से निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed