{"_id":"64b18b6ef5965db4de082f68","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-264-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: काफलीगैर के पशुधन प्रसार अधिकारी का पद रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: काफलीगैर के पशुधन प्रसार अधिकारी का पद रिक्त
Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Fri, 14 Jul 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। काफलीगैर तहसील क्षेत्र के पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी का पद रिक्त चल रहा है। 10 ग्राम पंचायतों के बीच बसे इस केंद्र में इलाज की सुविधा नहीं होने से पशुपालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिले में लंपी वायरस का बीते महीनों में काफी असर रहा। कई मवेशी संक्रमित हुए। कुछ पशुओं की मौत भी हुई। जिला पंचायत सदस्य चंदन सिंह रावत ने बताया कि काफलीगैर के पशु सेवा केंद्र में पशुधन प्रसाद अधिकारी नहीं होने से पशुपालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अन्य समय में भी पशुओं के बीमार होने पर परेशानी शुरू हो जाती है। कई बार विभाग को इस बारे में बताया गया।
पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा से लेकर देहरादून तक जाकर मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर रहते हैं। ऐसे में अगर पशु बीमार पड़ जाए तो उनके इलाज की उचित सुविधा दी जानी चाहिए। प्रभारी मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. कमल पंत ने कहा कि क्षेत्र से पशुओं के बीमार होने की शिकायत मिलने पर अन्य पशुधन प्रसार अधिकारी को भेजकर समस्या का समाधान किया जा रहा है। संवाद