{"_id":"653d4c16f51c92d4400d50ca","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-2262-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सितंबर में काम पूरा करने का था करार, अब दिसंबर तक बढ़ा इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सितंबर में काम पूरा करने का था करार, अब दिसंबर तक बढ़ा इंतजार
Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sat, 28 Oct 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। जिला अस्पताल के नवीनीकरण और विस्तारीकरण कार्य के पूरा होने का इंतजार बढ़ता जा रहा है। सितंबर में काम पूरा करने का दावा करने वाला विभाग अब साल के अंत तक कार्य पूरा कराने की बात कर रहा है।
जिला अस्पताल में नवीनीकरण और विस्तारीकरण के लिए विश्व बैंक ने बीस करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे ओपीडी के तीन नए कमरे, दूसरे तल पर पार्टिशन, बिजली, पानी की लाइन में सुधार, दो मॉडल और हाईटेक ऑपरेशन थियेटर, 10 बेड की नवजात शिशु यूनिट, शौचालयों को हाईटेक बनाकर आपातकालीन कक्ष के प्रवेश द्वार में बदलाव किया जाएगा। आपातकालीन कक्ष को हाईटेक बनाने, अस्पताल में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट, बॉयोमेडिकल वेस्ट कलेक्शन रूम, पैथोलॉजी कक्ष में बदलाव, पानी के टैंक और अग्नि सुरक्षा के उपाय, जेनरेटर लगाने, बिजली, पानी की लाइन में बदलाव कर सिविल कार्य कराए जा रहे हैं।
जून के दूसरे सप्ताह में शुरू हुआ था कार्य
बागेश्वर। जिला अस्पताल में जून के दूसरे सप्ताह में अस्पताल में नवीनीकरण और विस्तारीकरण का काम शुरू किया गया था। स्वास्थ्य विभाग ने सितंबर के अंत तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, हालांकि तय समय से एक महीना अधिक समय बाद भी काफी कार्य अवशेष है। अभी ऑपरेशन थियेटर भी तैयार नहीं हुआ है, जबकि विभाग ने ओटी कक्ष एक महीने में तैयार करने की बात कही थी। अन्य निर्माण कार्य भी धीमी गति से चल रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विश्व बैंक के सहयोग से ईएचआई संस्था जिला अस्पताल का विस्तारीकरण और नवीनीकरण कार्य करवा रही है। इसे सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। हालांकि अभी काफी कार्य बचा है। इस कारण साल के अंत तक कार्य पूरा होने की उम्मीद है। डॉ. वीके टम्टा, सीएमएस, जिला अस्पताल, बागेश्वर।