{"_id":"64ad977ed1989c2a5901a2c9","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-201-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: सड़क से मलबा हटाकर रास्ता खोल रहे टैक्सी चालक और यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: सड़क से मलबा हटाकर रास्ता खोल रहे टैक्सी चालक और यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। मानसून शुरू होने के साथ ही लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। कपकोट तहसील क्षेत्र में बारिश अधिक होने से कई सड़कों पर यातायात बाधित हो रहा है। सूपी-रिखाड़ी सड़क से मलबा हटाने के पुख्ता इंतजाम नहीं होने से वाहन चालक और यात्रियों को स्वयं मलबा हटाकर रास्ता खुलवाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मार्ग में जेसीबी तैनात करने की मांग की है।
जिले में लगातार बारिश का सबसे अधिक असर मोटर मार्गों पर देखने को मिलता है। कपकोट की सड़कें सबसे अधिक बंद रहती हैं। मानसून काल से पूर्व प्रशासन बंद सड़कों को खुलवाने के लिए पुख्ता इंतजाम करने की बात करता है। कई दौर की बैठकें होती हैं, लेकिन कई बार धरातल पर सारी तैयारियां धरी रह जाती हैं। कुछ ऐसा ही हाल ग्रामीण सड़कों पर देखने को मिल रहा है।
सूपी-रिखाड़ी मोटर मार्ग में रिखाड़ी गांव के पास सड़क पर मलबा आ गया जिसे हटाने के लिए जेसीबी नहीं थी। इसके चलते कई वाहन फंस गए तो लोगों ने खुद ही सड़क को साफ करना शुरू कर दिया। राजन टाकुली, संजय कुमार, जगत सिंह टाकुली, प्रकाश सिंह टाकुली, सोनू आदि ने मलबा और पत्थरों को हटाकर यातायात सुचारू किया। लोगों ने सड़क पर एक जेसीबी तैनात करने की मांग की है।
विज्ञापन
इधर, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने कहा कि संबंधित विभाग से बात कर सड़क में जेसीबी तैनात करवाई जाएगी।