{"_id":"6502009973012b588d0e0bc4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-1477-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गुमशुदा युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला गुमशुदा युवक का शव
Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 14 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
कांडा/बागेश्वर। विगत एक सितंबर से लापता चल रहे युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बिगुल के समीप जंगल में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मामले में फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार कपकोट के अनर्सा निवासी दयाल सिंह मेहता उर्फ खली (31) पुत्र भवान सिंह मेहता कांडा के झांकरा से बनलेख तक बन रही जलजीवन मिशन की पेयजल योजना में श्रमिक का काम करता था। वह एक सितंबर को घर से काम पर जाने के लिए निकला था। जिसके बाद से उसका पता नहीं चला। चार सितंबर को उसके चचेरे भाई चंचल सिंह मेहता ने कांडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। बुधवार को युवक का शव बिगुल और हुड़मधार के बीच जंगल में मिला। शव करीब 300 मीटर नीचे खाई में पड़ा था। पुलिस ने फायर सर्विस और पुलिस के जवानों ने शव को खाई से बाहर निकाला। परिजनों द्वारा शिनाख्त करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सीओ शिवराज सिंह राणा ने बताया कि युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल मामले में परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।