{"_id":"64d91ebdaa1a65c59205e715","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-893-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: भूस्खलन से रसगड़ा में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: भूस्खलन से रसगड़ा में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त
Sun, 13 Aug 2023 11:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। शनिवार की बारिश के दौरान हुए भूस्खलन से नरगड़ा ग्राम पंचायत के रसगड़ा में पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। गांव के लोगों के खेत मलबे से पट गए हैं। मलबा गिरने से जिले की पांच सड़कों पर यातायात बाधित है।
नरगड़ा ग्राम पंचायत के रसगड़ा में जबरदस्त भूस्खलन हो गया। भूस्खलन के दौरान गिरे मलबे की चपेट में आने से गांव की पेयजल योजना क्षतिग्रस्त हो गई। पाइप लाइन मलबे में दब गई है। गांव के लोगों के काफी खेत मलबे की चपेट में आ गए हैं। खेतों की फसल को नुकसान पहुंचा है। गांव के लोगों ने पेयजल योजना की मरम्मत कराने के साथ खेतों में पटा मलबा हटाने में मदद करने की गुहार लगाई है।
आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बीते चार जुलाई से बंद काफलीकमेड़ा सड़क पर रविवार को भी यातायात सुचारु नहीं हुआ। रविवार को भानी-हरसिंगियाबगड़, कठपुड़ियाछीना-सेराघाट, कपकोट-तेजम और बड़ेत सड़क पर यातायात बाधित रहा। सड़क बंद होने से करीब 10 हजार की आबादी प्रभावित हो गई है। लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।