फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: डिग्री कॉलेज के शासनादेश में देरी से नाराजगी

Mon, 07 Aug 2023 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Mon, 07 Aug 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। काफलीगैर डिग्री कॉलेज के शासनादेश में देरी से क्षेत्रवासियों की नाराजगी बढ़ रही है। क्षेत्र के लोग अब आंदोलन की रणनीति तैयार करने में जुट गए हैं। गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चल रहा है। क्षेत्रवासियों ने रविवार को काफलीगैर क्षेत्र में महारैली निकालने का एलान किया है।
विज्ञापन

काफलीगैर तहसील क्षेत्र के लोगों की लंबी मांग के बाद सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 15 अक्तूबर 2021 को डिग्री काॅलेज बनाने की घोषणा की थी। हाल में क्षेत्र के लोगों ने दिवंगत मंत्री चंदन राम दास के नाम पर कॉलेज खोलने की मांग के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन दिया था। अब तक काॅलेज का शासनादेश जारी नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बागेश्वर या अल्मोड़ा की दौड़ लगानी पड़ती है। लगातार मांग के बाद भी अब तक डिग्री कॉलेज खोलने की कवायद शुरू नहीं हुई है। लोग आंदोलन की रणनीति तैयार करने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

संघर्ष समिति लगातार क्षेत्र के गांवों में जनसंपर्क अभियान चला रही है। इसके तहत ओखलीसिरौद, बेदगीबगड़, सैंज, खौलसीर, टाना आदि गांवों में अभियान चलाकर लोगों को महारैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर पूर्व प्रधानाचार्य मोहन चंद्र कांडपाल, बची सिंह, ग्राम प्रधान पूरन चंद्र कांडपाल, महेंद प्रसाद, घनश्याम राणा, नंदन करायत, नंदन गैड़ा, सामाजिक कार्यकर्ता योगेश सनवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed