{"_id":"64c7fde914b8cff34208c014","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-636-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन की ऑफिशियल टीशर्ट लाॅच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: राज्य स्तरीय बैडमिंटन की ऑफिशियल टीशर्ट लाॅच
Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। खेल विभाग के इंडोर स्टेडियम में आगामी दो से छह अगस्त तक होने वाली बैडमिंटन प्रतियोगिता की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन की अध्यक्ष/डीएम अनुराधा पाल ने प्रतियोगिता के लिए ऑफिशियल टीशर्ट को लाॅच करने के साथ ही दो नए वुडन कोर्ट का भी शुभारंभ किया।
सोमवार शाम को आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि जिले में पहली बार राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता होने जा रही है। आयोजन में किसी तरह की कमी नहीं रहने दी जाएगी। कहा कि इस प्रतियोगिता का लाभ आने वाले समय में जिले के किशोरों और युवाओं को मिलेगा और जिले में बैडमिंटन के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। प्रतियोगिता के मीडिया प्रभारी और एसोसिएशन के सह सचिव डॉ. हरीश दफौटी ने बताया कि प्रतियोगिता में सभी 13 जिलों से करीब 250 खिलाड़ी, प्रशिक्षक और स्टाफ के सदस्य प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर दीपक खेतवाल, तरुण खेतवाल, विपिन कर्नाटक, संजय वर्मा, प्रकाश टाकुली आदि मौजूद रहे। संवाद