{"_id":"64b97855e34519b1b50bacad","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-395-2023-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: बागेश्वर में नहीं रुक सका अवैध खनन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: बागेश्वर में नहीं रुक सका अवैध खनन
Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। उच्चाधिकारियों के आदेश के बावजूद अवैध खनन रोकने के लिए गठित टास्क फोर्स जिम्मेदारी से काम नहीं कर रही है। जिला मुख्यालय में सरयू नदी से बृहस्पतिवार को भी अवैध खनन होता रहा।
नगर के बिलौना क्षेत्र में सरयू नदी से तड़के पांच बजे से ही अवैध खनन शुरू हो गया था। कई मजदूर नदी किनारे रेत डंप कर रहे थे। इसे ढोने के लिए बाकायदा खच्चर लगाए गए थे। यह सिलसिला सुबह करीब 10 बजे तक चलता रहा। डीएम के आदेश के बाद भी अवैध खनन होने संबंधी खबर अमर उजाला ने बृहस्पतिवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। डीएम अनुराधा पाल का कहना है कि उन्होंने बृहस्पतिवार सुबह ही एसडीएम सदर हर गिरि को सरयू नदी में छापा मारने के निर्देश दिए थे। एसडीएम ने सुबह दस बजे बाद नदी से खनन करने वाले लोगों को हिदायत देकर भगाया था। अवैध खनन करने वालों पर लगातार नजर रखी जाएगी। संवाद