{"_id":"659d8b4d69250958800044ae","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3607-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: लाइन क्षतिग्रस्त होने से कपकोट में जलापूर्ति बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: लाइन क्षतिग्रस्त होने से कपकोट में जलापूर्ति बाधित
Tue, 09 Jan 2024 11:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 09 Jan 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
कपकोट/बागेश्वर। कपकोट के साथ आसपास के इलाकों को जलापूर्ति करने वाली पेयजल योजना की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति बाधित हो गई है। सोमवार को नगर मंडलखेत के पास जल संस्थान की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। मंगलवार को भी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति बाधित रही। जल संस्थान ने पेयजल लाइन की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों ने जलधारों और हैंडपंप से पानी की आपूर्ति की। जलापूर्ति बाधित होने से करीब दो सौ परिवार प्रभावित हुए हैं। जल संस्थान के जेई निरंजन हरड़िया के अनुसार लाइन की मरम्मत की जा रही है। बुधवार से जलापूर्ति सुचारू हो जाएगी। संवाद
विज्ञापन