{"_id":"6591ac4471b1a520ef011a3d","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-3441-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: जोशीगांव में खराब हुई रोडवेज की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: जोशीगांव में खराब हुई रोडवेज की बस
Sun, 31 Dec 2023 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के रोडवेज डिपो की हालत इतनी खराब हो गई है कि डिपो की बसें जहां-तहां खराब हो रही हैं। रविवार को मुनस्यारी से दिल्ली जा रही बस ताकुला रोड पर जोशीगांव के पास खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से जाना पड़ा। डिपो की हालत दयनीय है। इस समय डिपो की 15 में से सात बस खराब हैं।
रविवार को मुनस्यारी से वाया बागेश्वर होते हुए दिल्ली जा रही बस (यूरे 07 पीए 4216) जोशीगांव के पास पहुंची तो बंद हो गई। चालक पूरन लाल ने बताया कि बस को चालू करने की कोशिश की गई लेकिन बस चालू नहीं हुई। बस में 12 यात्री सवार थे। यात्री दूसरे वाहनों से हल्द्वानी के लिए रवाना हुए।
डिपो के वर्कशाॅप से मिली जानकारी के अनुसार डिपो की छह बस पहले से खराब हैं। सातवीं बस रविवार को खराब हो गई। वर्कशाॅप में इलेक्ट्रीशियन नहीं होने से दिक्कत आ रही है। डिपो की 15 बस में से आठ बस सात लाख से अधिक किमी चल चुकी हैं। डिपो में एक भी नई बस नहीं है। रोडवेज की बस आए दिन खराब होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज प्रबंधन डिपो की हालत सुधारने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रहा है।