{"_id":"656e14b0d4111141b40f8d31","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2910-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: चिल्ठा टाॅप समेत हिमालयी चोटियां बर्फ से लकदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: चिल्ठा टाॅप समेत हिमालयी चोटियां बर्फ से लकदक
Mon, 04 Dec 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर/कौसानी/कांडा। रविवार की रात से सोमवार की सुबह तक जिले के हिमालयी क्षेत्र से सटे इलाकों में बर्फबारी होती रही। जिले के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। ताजा बर्फबारी और बारिश से ठंड में इजाफा हो गया है। सोमवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस था।
रविवार की शाम तक मौसम साफ था। रात में आसमान में बादल घिरने लगे। देर रात ऊंचाई वाले इलाकों कपकोट के कर्मी स्थित चिल्ठा की पहाड़ी के साथ ही खाती, जांतोली, वाछम आदि इलाके बर्फ से लकदक हो गए। सुबह चिल्ठा चोटी के साथ ही चिल्ठा मंदिर बर्फ के आगोश में था। सोमवार तड़के से जिला मुख्यालय के साथ ही कौसानी, कांडा, काफलीगैर, कपकोट के निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी से ठंड का असर बढ़ गया है। सोमवार सुबह 10 बजे बाद मौसम के रंग पल-पल में बदलते रहे। सुबह 10 बजे बाद धूप खिल आई थी। दोपहर बाद बादल घिरने लगे। दिनभर धूप-छांव का खेल चलता रहा। आसमान में बादल छाने से बारिश के आसार बने हुए हैं।
अल्मोड़ा में हुई 9.2 एमएम बारिश, तीन डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान
अल्मोड़ा। नगर के अधिकांश हिस्सों में सोमवार सुबह बारिश हुई। हालांकि एक घंटे बाद बारिश थमने से लोगों ने राहत महसूस की। वहीं पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप के दर्शन नहीं हुए। बारिश से न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है।
विज्ञापन
सोमवार को अधिकतम तापमान 18 तो न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री था। ठंड के चलते लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई।
किसानों को मिली राहत
अल्मोड़ा। बारिश होने से किसानों को राहत मिली है। इन दिनों खेतों में गेहूं, लाई, मटर, जौ सहित अन्य फसलों की पौध लहलहा रही है। बारिश न होने से पौध के सूखने का डर बना था। बारिश के बाद फसल और बागवानी को नया जीवन मिला है। जिले के मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने कहा कि बारिश फसलों के लिए संजीवनी का काम करेगी। संवाद
कत्यूर घाटी में भी ठंड बढ़ी
गरुड़ (बागेश्वर)। आसमान में दिन भर बादल छाने से कत्यूर घाटी में एकाएक ठंड बढ़ गई है। ठंड बढ़ने से स्थानीय बाजारों में चहलपहल कम रही। ग्वालदम और कौसानी में सन्नाटा छाया रहा है। स्कूलों में अन्य दिनों की अपेक्षा बच्चों की हाजिरी कम रही। संवाद