फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People face problems.

Bageshwar News: मिनी कॉन्क्लेव में 51.3 करोड़ के 27 एमओयू पर हुए हस्ताक्षर

Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Thu, 30 Nov 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
People face problems.
बागेश्वर। उत्तराखंड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023 के तहत बागेश्वर जिला मुख्यालय में जिला स्तरीय मिनी कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। मिनी कॉन्क्लेव में 51.30 करोड़ के 27 एमओयू पर हस्ताक्षर हुए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर के एक होटल में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कॉन्क्लेव का शुभारंभ करते हुए कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेशकों की सुविधा के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की आवेदन प्रक्रिया में सरलीकरण किया गया है। राज्य में उद्योगों के अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है। सरकार ने सोलर, टूरिज्म, उद्यान,कृषि की नई नीति बनाई है। इससे आने वाले समय में उत्तराखंड में निवेश बढ़ेंगे और स्थानीय लोगों को रोजगार उपलब्ध होगा। कार्यक्रम में जिपं अध्यक्ष बंसती देव, पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, विधायक पार्वती दास, सुरेश गढि़या, ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू, पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन


मिनी कॉन्क्लेव में 27 इकाई स्वामियों के साथ पर्यटन, खाद्य प्रसंस्करण, खनन क्षेत्र, हास्पिटल, हैल्थ एवं वेलनेस केंद्र, पंचकर्म, होम स्टे आदि क्षेत्रों में एमओयू पर हस्ताक्षर हुए हैं।-अनुराधा पाल, डीएम बागेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन

बागेश्वर को मिली 47.15 करोड़ की सौगात
बागेश्वर। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को 47.15 करोड़ रुपये की लागत की 14 योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे।

जिला मुख्यालय के नुमाइशखेत मैदान में हुए कार्यक्रम में विकास कार्यों का सीएम ने वर्चुअली शिलान्यास और लोकार्पण किया। 14 योजनाओं में से छह योजनाओं का लोकार्पण और आठ योजनाओं का शिलान्यास हुआ। प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार बागेश्वर जिले को विकसित जिला बनाने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में विभिन्न लोगों को लाभान्वित किया गया। कार्यक्रम में विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष बंसती देव, राज्य स्तरीय पीएमजीएसवाई अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, डीएम अनुराधा पाल, ब्लॉक प्रमुख पुष्पा देवी, हेमा बिष्ट, गोविंद सिंह दानू, भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, सीडीओ आरसी तिवारी आदि थे।

इनका हुआ लोकार्पण और शिलान्यास
गोमती पुल के पास बनी विवेकानंद की मूर्ति और चंडिका मंदिर परिसर में बने पार्क का लोकार्पण
4,41,76000 लागत के कपकोट बस स्टेशन का निर्माण कार्य
5,60,14000 लागत के कपकोट-हरसीला-पोलिंग मोटर मार्ग के सुधार कार्य का शिलान्यास किया।
1,12,03000 लागत की खौलसीर पेयजल योजना
1,24,59000 करोड़ लागत के गरुड़-बागेश्वर मोटर मार्ग से फटगली-धमोली-मालूझाल-ओखलसों मोटर मार्ग नव निर्माण
2,37,38000 लागत से गरुड़ क्षेत्र में नहरों का पुनरोद्धार
2,60,88000 करोड़ की रमाडी-कनौली मोटर मार्ग का निर्माण
कपकोट क्षेत्र में 2,74,90000 लागत से बिजली लाइन का पुर्नगठन
11,93,1000 लागत की गुलम-परगड़ मोटर मार्ग स्टेज वन और स्टेज टू का लोकार्पण
3,30,60000 लागत की चनौली-जैनकरास मोटर मार्ग निर्माण और सुधारीकरण
1,81,70000 लागत के नगर पंचायत गरुड़ के कार्यालय भवन का निर्माण कार्य,
1,70,48000 लागत के हरज्यू मंदिर दफौट
नीलेश्वर मंदिर और चंडिका मंदिर बागेश्वर का सौंदर्यीकरण का कार्य
1,59,49000 की डाक लिफ्ट सिंचाई योजना के नवनिर्माण
2,14,58000 के कांडे- थपलिया-पलायन मोटर मार्ग के सुधारीकरण- डामरीकरण कार्य
4,54,07000 लागत की लघु जल परियोजनाओं की लाइनों का सुदृढ़ीकरण, ग्रिड से विद्युत आपूर्ति का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed