{"_id":"6568cfa9d8ff40347e0d7a48","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-2820-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: रात में ही पाटे एनएच पर पड़े गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: रात में ही पाटे एनएच पर पड़े गड्ढे
Thu, 30 Nov 2023 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। अमर उजाला के बदहाल सड़कों के खिलाफ छेड़े गए अभियान के बाद एनएच डिविजन रानीखेत ने नगर में सड़क पर पड़े अवशेष गढ्ढों को पाट दिया गया है। अब भी जिला मुख्यालय के साथ ही कई इलाकों में सड़कें गड्ढों से पटी हुई हैं।
एनएच डिविजन ने नगर के तहसील रोड, गोमती पुल क्षेत्र में सड़क पर पड़े गड्ढों को पाट दिया था लेकिन ताकुला रोड पर दमकल विभाग के कार्यालय के समीप और बिलौना में सड़क पर पड़े गड्ढे जैसे के तैसे थे। अमर उजाला ने 27 नवंबर को यहां तो राष्ट्रीय राजमार्ग तक छलनी, चुनौती चार दिन में गड्ढे पाटने की शीर्षक से प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। बुधवार की रात एनएच डिविजन ने दमकल विभाग के कार्यालय के समीप पड़े गड्ढों को डामर से पाट दिया है। बिलौना में भी गड्ढों को पाटने की कोशिश की गई है लेकिन बिलौना में पूरी तरह से गड्ढे नहीं पाटे गए हैं।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सड़कों पर पड़े गड्ढों को पाटने के लिए 30 नवंबर तक की मोहलत दी थी। यह अवधि बृहस्पतिवार को समाप्त हो गई है। अब भी कई सड़कें गड्ढों से पटी हैं। जिन सड़कों में गड्ढों की भरमार है, उनमें नगर की भागीरथी-मंडलसेरा बाईपास, बिलौना-पगना, हरसीला-पुड़रुनी, बागेश्वर-दफौट, बिजयपुर-सानीउडियार आदि प्रमुख हैं।
विज्ञापन
सड़कों की पड़ताल कराई जाएगी। सड़कों पर गड्ढे मिले तो संबंधित विभाग के अभियंताओं की जिम्मेदारी तय की जाएगी।- अनुराधा पाल डीएम बागेश्वर