{"_id":"65b9480601f63c73100b1ec4","slug":"people-face-problems-bageshwar-news-c-231-1-shld1004-103990-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: दिल्ली के लिए चली बस तीन किमी में ही हांफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: दिल्ली के लिए चली बस तीन किमी में ही हांफी
Wed, 31 Jan 2024 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Wed, 31 Jan 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
बागेश्वर। बागेश्वर के रोडवेज डिपो की हालत नहीं सुधर पा रही है। मंगलवार को बागेश्वर स्टेशन से दिल्ली के लिए निकली बस मात्र तीन किमी दूर चलने के बाद खराब हो गई। बस में सवार यात्रियों को अन्य वाहनों से सफर करना पड़ा। मंगलवार को डिपो की पांच बस सेवाएं प्रभावित रहीं। डिपो की 15 में से 9 बस खराब हैं।
जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह अठपैंसिया-दिल्ली वाया कौसानी बस बागेश्वर के बिलौना स्थित रोडवेज स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना हुई। बस अभी तीन ही किमी चल पाई थी कि बागेश्वर कोतवाली के पास खराब हो गई। अधिकारियों के अनुसार अधिकतर बसों के खराब होने से मंगलवार को अठपैंसिया -दिल्ली के साथ ही बागेश्वर-मुनस्यारी, धरमघर-दिल्ली, बागेश्वर-अठपैंसिया और बागेश्वर-धरमघर बस सेवा का संचालन नहीं हुआ। केवल बागेश्वर-बरेली और मुनस्यारी -दिल्ली बस सेवा का संचालन हुआ।
डिपो की 6 खराब बस काठगोदाम में खड़ी हैं। तीन बस बागेश्वर में खड़ी हैं। 15 में से 6 बस इस समय ठीक हैं। स्टेशन इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि बसों के खराब होने से सभी रूटों पर बस नहीं चल पा रही हैं।