फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People Demands Job

कोविड-19 ड्यूटी में तैनात उपनल कर्मियों ने मांगा सेवा विस्तार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
People Demands Job
बागेश्वर सीएमओ कार्यालय में धरना देते उपनल संविदा कर्मी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। कोविड-19 के दौरान स्वास्थ्य विभाग में तैनात किए गए उपनल कर्मचारियों ने सेवा विस्तार की मांग उठाई है। कर्मचारियों ने जनवरी से वेतन नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई और सीएमओ कार्यालय में धरना दिया। कर्मचारियों ने सरकार से महामारी के दौरान उनके योगदान को देखते हुए संविदा अवधि बढ़ाने या चिकित्सा इकाईयों में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

कोरोना के खिलाफ जंग में सहयोग करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 85 कर्मचारियों की उपनल के माध्यम से नियुक्ति की थी। इन कर्मचारियों में फार्मासिस्ट, डाटा ऑपरेटर, लैब तकनीशियन, पर्यावरण मित्र, वार्ड बॉय और स्टाफ नर्स शामिल थे। कोरोना का प्रभाव कम होने के बाद अब 31 मार्च को इन कर्मचारियों की सेवा समाप्त की जा रही है। जिसके कारण कर्मचारियों में नाराजगी है। आक्रोशित कर्मचारियों ने रविवार को सीएमओ कार्यालय में धरना देकर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

महामारी के दौर में दिन-रात दो साल तक सेवा करने के बाद इस तरह से कर्मचारियों को बेरोजगार करने का विरोध किया। कर्मचारियों ने जल्द से जल्द सेवा विस्तार देने की मांग की। इस मौके पर रोहित पंत, पवन खेतवाल, दीपा देवी, यशोदा आर्या, पूजा कनौजिया, महेश बाराकोटी, पंकज ओली कविता, पूजा कनोजिया, चंदन लाल, राजेंद्र फुलारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed