फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people celebrated independence day in bageshwar by eating sugar balls

मिश्री और जलेबी खाकर मनाई थी आजादी की खुशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
people celebrated independence day in bageshwar by eating sugar balls
बागेश्वर के ग्राम अक्सौड़ा बनलेख निवासी 104 साल के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी को रेड? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। तहसील बनलेख के ग्राम अक्सौरा रिगुनिया निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राम दत्त जोशी की उम्र 104 वर्ष है। उनका कहना है कि महात्मा गांधी ने नौ अगस्त 1947 को करो या करो का नारा दिया था। इस पर पूरे देशवासी सड़कों पर उतर आए थे। सभी लोग देश को अंग्रेजों की गुलामी से मुक्ति दिलाना था। सभी में देश के प्रति सम्मान और लगाव था। तब तिरंगा फहराने के लिए लोग उत्साहित रहते थे लेकिन अब समाज में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ाने की जरूरत है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उन दिनों आज की तरह संचार के साधन नहीं थे। 15 अगस्त 1947 को आजादी की सूचना रेडियो से मिली। स्वाधीनता की खबर सुनते ही लोग भावुक हो गए। आखिर होते भी क्यों न वर्षों पुरानी मुराद जो पूरी हुई थी। हर कोई खुश था। लोगों ने जलेबी बांटकर खुशी मनाई थी। कई लोग मिश्री से मुंह मीठा कर जश्न-ए-आजादी में शामिल हुए। आगे उन्होंने कहा कि सरकार स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को सम्मानित तो करती है लेकिन उनकी भावनाओं का सम्मान नहीं करती। आज भी शहीदों के साथ-साथ सेनानियों के गांवों को सड़कों से नहीं जोड़ा जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed