फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are ready to help but there is doubt in running Sitapur Eye Hospital.

Bageshwar News: लोग मदद को तैयार पर सीतापुर नेत्र चिकित्सालय संचालित होने में संशय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 10:28 PM IST
विज्ञापन
People are ready to help but there is doubt in running Sitapur Eye Hospital.
बागेश्वर। संसाधनों की कमी से जूझ रहे बागेश्वर के सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के बंद होने के आसार हैं। विधायक के साथ ही कुछ लोग मदद के लिए आगे आए, लेकिन अस्पताल का संचालन होना मुश्किल दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में स्थित सीतापुर नेत्र चिकित्सालय का लंबे समय से संचालन नहीं हो रहा है। अस्पताल में लंबे समय से डॉक्टर न होने से ओपीडी का भी संचालन नहीं हो रहा है। बृहस्पतिवार को सीतापुर नेत्र चिकित्सालय उत्तर प्रदेश के संपत्ति कार्यालय के प्रबंधक इंजीनियर डीके शर्मा बागेश्वर पहुंचे। अस्पताल के बंद होने की सुगबुगाहट सुनकर विधायक प्रतिनिधि गौरव दास समेत तमाम लोग भी अस्पताल आए। विधायक प्रतिनिधि ने विधायक निधि से अस्पताल संचालन के लिए हर साल दो लाख रुपये देने की घोषणा की। वरिष्ठ नागरिक जन कल्याण न्यास के अध्यक्ष दलीप सिंह खेतवाल ने 50,000 और दीप लाल साह ने 25,000 हजार रुपये देकर अस्पताल की मदद करने की बात कही।
विज्ञापन

उधर, सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के संपत्ति कार्यालय के प्रबंधक इंजीनियर डीके शर्मा का कहना है कि अस्पताल में डाॅक्टर नहीं है। कोई भी डॉक्टर बागेश्वर आने के लिए भी तैयार नहीं है। अस्पताल के उपकरण भी खराब हो गए हैं। पांच से छह लाख रुपये तो उपकरणों की व्यवस्था के लिए ही चाहिए। अस्पताल में केवल ओटी स्टाफ है। कहा कि बागेश्वर की विधायक और कुछ लोगों ने मदद की बात कही है, लेकिन अस्पताल इस मदद से कब तक चलेगा। यह सारे प्रश्न हैं। कहा कि अस्पताल के संचालन पर अस्पताल प्रबंधन ही कोई फैसला लेगा। फिलहाल वह अस्पताल के उपकरणों को मरम्मत के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed