फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People are liking the helicopter service, 3631 people have availed the benefit.

Bageshwar News: लोगों को भा रही हेलीसेवा, 3631 लोग उठा चुके हैं लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
People are liking the helicopter service, 3631 people have availed the benefit.
गरुड़ (बागेश्वर)। मेलाडुंगरी हेलीपैड से संचालित हेली सेवा का जिले के लोग जमकर लाभ उठा रहे हैं। आठ महीने में 3631 यात्री हल्द्वानी और देहरादून की यात्रा कर चुके हैं। करीब 125 मरीजों को भी हेली सेवा का लाभ मिला है।
विज्ञापन

हेली सेवा शुरू होने के बाद जिलेवासियों की हल्द्वानी और दून की सेवा सुगम हो गई है। व्यापारियों से लेकर बाहर नौकरी करने वालों को यह सेवा रास आ रही है। मरीजों को हायर सेंटर ले जाने के लिए यह सेवा वरदान साबित हो रही है। मेलाडुंगरी हेलीपैड के इंचार्ज योगेश सती ने बताया कि 20 मार्च से 17 नवंबर के बीच हल्द्वानी और देहरादून से 1729 यात्री मेलाडुंगरी हैलीपेड पहुंचे। इस दौरान 1902 ने मेलाडुंगरी हैलीपेड से देहरादून और हल्द्वानी की यात्रा की। आपातकालीन स्थिति में करीब 50 मरीज देहरादून जबकि 75 से अधिक मरीजों को हल्द्वानी ले जाया गया है। उन्होंने बताया कि गरुड़ से देहरादून और हल्द्वानी के लिए एक समान किराया 3,675 रखा गया है। 75 किलो से अधिक भार होने पर प्रति किलोग्राम 100 रुपया अतिरिक्त लिया जाता है। हेरिटेज एविएशन के इंचार्ज मधुरमन ने बताया कि फिलहाल दोनों रूटों की दोनों सेवाएं चल रही हैं। मौसम खराब होने पर ही सेवा प्रभावित रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed