फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people are facing problem due to bad roads

सड़कों पर फैला पानी, परेशान हो रहे सैलानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 06:33 PM IST
विज्ञापन
people are facing problem due to bad roads
बागेश्वर-दफौट मोटर मार्ग में चंडिका मंदिर के पास हुआ जलभराव। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। पर्यटन सीजन में जिला मुख्यालय से पर्वतीय पर्यटन स्थलों को जाने वाले मोटर मार्गों की हालत खस्ता है। डामर उखड़ने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर गया है। इस कारण सड़क में ही तालाब बन गया है। सड़क की हालत ठीक नहीं होने के कारण पर्यटक जिला मुख्यालय से आगे का रुख करने में कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

बागेश्वर-दफौट, बागेश्वर- कपकोट, बागेश्वर- कौसानी मोटर मार्गों की हालत खराब है। सड़कों में कई स्थानों पर डामर उखड़ चुका है। इस कारण सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। गड्ढे भरी इन सड़कों पर वाहनों के हिचकोले खाने से यात्रियों की कमर दर्द करने लगती है। कुछ जगह सड़क किनारे दीवारें क्षतिग्रस्त हुई हैं।बरसात और रात्रि के समय इन सड़कों से सफर करने पर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

पर्यटन पर पड़ रहा विपरीत असर
इन दिनों पर्यटन सीजन चल रहा है। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी होने के कारण काफी पर्यटक पहाड़ की हसीन वादियों में पहुंच रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्र के पर्यटन स्थलों को जाने वाले मोटर मार्गों की स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण पर्यटक जिला मुख्यालय से आगे का रुख नहीं कर रहे है। इससे पर्यटन व्यवसाय पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट :- बागेश्वर-कपकोट मोटर मार्ग एडीबी खंड बागेश्वर से अभी नहीं मिला है। दफौट मार्ग एडीबी के पास है। बागेश्वर-कौसानी मोटर मार्ग में पेंच मरम्मत कर दिया था। बारिश से जहां नुकसान हुआ है उसे जल्द ठीक कर दिया जाएगा। - यूसी पंत, ईई, लोनिवि प्रांतीय खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed