फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   People angry over non-construction of bridge in Sakteshwar even after foundation stone laying

Bageshwar News: शिलान्यास होने के बाद भी सक्तेश्वर में पुल निर्माण न होने से लोग नाराज

Tue, 09 Jan 2024 10:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Tue, 09 Jan 2024 10:08 PM IST
विज्ञापन
People angry over non-construction of bridge in Sakteshwar even after foundation stone laying
बागेश्वर। बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले को जोड़ने वाली बागेश्वर-पगना-बनकोट सड़क पर शिलान्यास होने के बाद भी पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से दोनों जिलों के सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों में नाराजगी है। लोगों ने पुल निर्माण न होने पर आंदोलन छेड़ने के साथ लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता चंचल सिंह बनकोटी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि बागेश्वर के पगना से पिथौरागढ़ जिले के बनकोट तक कई साल पहले सड़क का निर्माण हो गया लेकिन सक्तेश्वर नामक स्थान पर सरयू नदी में पुल नहीं बनने से दोनों जिलों के लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। कहा कि बीते 23 अक्तूबर को सांसद अजय टम्टा ने पुल का शिलान्यास किया लेकिन अब तक पुल का निर्माण शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पुल बनने से बागेश्वर से बनकोट की दूरी मात्र 25 किमी रह जाती है जबकि वर्तमान में बागेश्वर से बनकोट आने के लिए करीब 80 किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। शिलान्यास के बाद भी पुल का काम शुरू न होना दोनों जिलों की सीमाओं पर रहने वाले लोगों के साथ अन्याय है। कहा कि पुल का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो 15 जनवरी से आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन में अर्जुन सिंह बनकोटी, जगत सिंह, रमेश सिंह, वीर सिंह, मोहन सिंह, सूरज सिंह, हिम्मत सिंह, राम सिंह आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed