{"_id":"5dc1c28f8ebc3e5b656c26de","slug":"people-angry-on-the-rise-in-electrycity-prices-bageshwar-news-hld362925893","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की दरें बढ़ी तो फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की दरें बढ़ी तो फूटा गुस्सा
विज्ञापन
बागेश्वर। ऊर्जा निगम ने एक अक्तूबर से बिजली की दरें बढ़ा दी हैं। नई दरें लागू होने के बाद बिजली उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को नई दरों के मुताबिक घरेलू दरों के बिजली बिल में प्रति यूनिट 39 पैसे और अघरेलू बिजली के बिल में प्रति यूनिट 53 पैसे अतिरिक्त भुगतान करना होगा। बिजली महंगी होने से सबसे अधिक प्रभावित दुकान, होटल सहित इस तरह के व्यवसाय करने वाले लोग होंगे। दरों के बढ़ने के बाद नगर के लोगों ने कहा कि इससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक भार पड़ेगा। कहा कि सरकार को महंगाई को कम करना चाहिये।
बागेश्वर के लोग बोले
सरकार के बिजली दरों में बढ़ोतरी करने से उन्हें अब अतिरिक्त बिल का भुगतान होगा। सरकार को बिजली के दाम बढ़ाने के बजाय बिजली चोरी रोकनी चाहिये। सरकार अपना घाटा पाटने के लिये आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है। - राजू नेगी, होटल व्यवसायी बागेश्वर
-
सरकार ने घरेलू बिजली दर और अघरेलू बिजली दर महंगी कर दी है। पहले से ही फिक्स चार्जेज, अधिभार, मीटर किराया बढ़ा है। सरकार को इसे कम करना चाहिये, लेकिन सरकार ने बिजली दरें बढ़ा रहा है। इससे आमलोगों पर अतिरिक्त आर्थिक भार बढ़ेगा। - राजा शाह गंगोला, व्यवसायी बागेश्वर
विज्ञापन
-
प्रदेश सरकार के बिजली मंहगी करने से वह लोग जो किराये में दुकान लेकर व्यवसाय कर रहे हैं, उन पर अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा। गरीब दुकानदार जो मुश्किल से अपनी रोजीरोटी की व्यवस्था करता है, वह कैसे जीवनयापन करेगा। बिजली के दाम बढ़ाने से अब हमें महंगी दरों से भुगतान करना होगा। - गिरीश जोशी, व्यवसायी बागेश्वर