फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   people a re afraid to go uout at night

दिन में अनशन, रात में गश्त करने को मजबूर ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
people a re afraid to go uout at night
कांडा तहसील बागेश्वर के भूलगांव में तेंदुआ पकड़ने के लिए अनशन करते ग्रामीण। - फोटो : BAGESHWAR
कांडा/बागेश्वर। अनशन के 20 दिन बाद भी वन विभाग ने तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किया है। इसके विरोध में भूलगांव, जलमानी, उत्तर दुगम के ग्रामीणों रोष जताया है। 19वें दिन धरनास्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि तेंदुए का भय उनके दिलों में बैठ गया है। महिलाएं घास लाने में भी डर रही हैं।
विज्ञापन

रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। दिनभर अनशन के बावजूद रातभर जाग कर घरों की पहरेदारी और गश्त करनी पड़ रही है। क्षेत्र में तेंदुए कई लोगों की नजर में आ गया है। रात होते ही वह गांव के आसपास गश्त करने लगता है। ग्रामीणों ने शीघ्र तेंदुआ न पकड़े जाने पर आमरण अनशन की चेतावनी दोहराई है। दीवान सिंह राठौर ने अध्यक्षता की। धरना स्थल पर नीरज सिंह राठौर, दीवान सिंह, बलवंत सिंह, भूपाल, सुंदर सिंह, मोहन सिंह, विशन सिंह, लीला देवी, सरस्वती देवी, भवानी देवी, जगदीश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed