फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pensionor's Meeting in Bageshwar

Bageshwar News: पेंशनर्स ने उठाई समुचित स्वास्थ्य सुविधा की मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Jan 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Pensionor's Meeting in Bageshwar
बागेश्वर के प्रकटेश्वर मंदिर में आयोजित पेंशनर्स की बैठक में विचार रखते जिलाध्यक्ष केशवानंद जो? - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। राज्य पेंशनर्स संगठन ने समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की है। पेंशनर्स का कहना है कि सेवानिवृत्त वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। अगर सरकार की ओर से समुचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई तो संगठन को आंदोलन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

राज्य पेंशनर्स संगठन के जिलाध्यक्ष केशवानंद जोशी की अध्यक्षता में बुधवार को प्रकटेश्वर मंदिर परिसर में हुई बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। इसमें पेंशनर्स ने तय किया कि प्रदेश में पेंशनर्स के जितने भी संगठन हैं, सबका एकीकरण करने के लिए समन्वय समिति का गठन किया जाएगा। एकजुट होकर संगठन की समस्याओं को मजबूती के साथ सरकार के सम्मुख रखा जाएगा। सभी पेंशनर्स एकजुट होंगे तभी सरकार पर दबाव बन सकेगा। बैठक में पेंशनर्स के स्वास्थ्य लाभ को लेकर विशेष चर्चा की गई और वरिष्ठ पेंशनर्स को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार से जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की गई। बैठक का संचालन डॉ. प्रताप सिंह गढ़िया ने किया। इस मौके पर प्रांतीय संगठन मंत्री बहादुर सिंह परिहार, उपाध्यक्ष तारा सिंह कठायत कोषाध्यक्ष बची सिंह कार्की, रमेश कांडपाल, गणेश दत्त भट्ट, बलवंत सिंह कर्म्याल, चंद्र सिंह कपकोटी, चरण सिंह बघरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed