{"_id":"6247479393ff7d0b9d0c8f17","slug":"pcs-pre-exams-in-bageshwar-and-almora-bageshwar-news-hld4581624171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में 2231 अभ्यर्थी देंगे प्रवर अधीनस्थ्र सेवा की प्रारंभिक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में 2231 अभ्यर्थी देंगे प्रवर अधीनस्थ्र सेवा की प्रारंभिक परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। तीन अप्रैल रविवार को बागेश्वर जिले में 2231 अभ्यर्थी पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा देंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए बृहस्पतिवार को प्रभारी जिलाधिकारी चंद्र सिंह इमलाल ने बैठक ली। उन्होंने बताया कि जिले के आठ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा होगी। बागेश्वर में छह और गरुड़ में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि कक्ष निरीक्षक भी अपना फोन जमा करवाएंगे। उन्होंने सीओ विपिन चंद्र पंत को परीक्षा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए। लोक सेवा आयोग के प्रतिनिधि शोभित खटाना ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली में दोपहर दो बजे से चार बजे तक परीक्षा होगी। बैठक में नोडल अधिकारी/एसडीएम गरुड़ राजकुमार पांडे आदि थे।
अल्मोड़ा जिले के 26 केंद्राें पर होगी पीसीएस की प्री परीक्षा
अल्मोड़ा। तीन अप्रैल को होने जा रही उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल, प्रवर अधीनस्थ सेवा प्रारंभिक परीक्षा (पीसीएस प्री) की तैयारियां शुरू हो गई है। जिले में 26 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के सफल आयोजन के लिए नवीन कलक्ट्रेट में हुई बैठक में एडीएम सीएस मर्तोलिया ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए।
एडीएम ने बताया कि अल्मोड़ा क्षेत्र में 16 और रानीखेत क्षेत्र में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अल्मोड़ा क्षेत्र के लिए एडीएम, रानीखेत क्षेत्र के लिए एसडीएम जयवर्द्धन शर्मा को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे, दूसरी पाली दो से चार बजे तक आयोजित होगी। जिले में कुल 26 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 26 रिजर्व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस विभाग को सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ ही प्रत्येक परीक्षा केंद्र में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था करने को कहा। उन्होंने कहा कि परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पूर्व परीक्षा केंद्र में पेपर खोलने, परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को सील करने की वीडियोग्राफी करना अनिवार्य होगा।