फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Pay compensation soon: Garhiya

जल्द करें मुआवजे का भुगतान : गढ़िया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pay compensation soon: Garhiya
बागेश्वर के हरसीला गांव में लोगों की समस्याएं सुनते बीसूका उपाध्यक्ष। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। बीस सूत्री कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति के प्रदेश उपाध्यक्ष शेर सिंह गढ़िया ने कपकोट की विभिन्न ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर जन समस्याएं सुनीं। उन्होंने हरसिला पुड़कुनी मोटर मार्ग निर्माण में काटी गई नाप भूमि के लिए स्वीकृत 35 लाख का मुआवजा किसानों को 15 दिनों के भीतर देने और भ्रमण के दौरान अनुपस्थित रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीसूका ने विकासखंड कपकोट के ग्राम पंचायत हरसीला, चलकाना, लखमारा, पुड़कुनी, गैरखेत, पोलिंग और उतरौड़ा का भ्रमण किया। ग्रामीणों ने उन्हें बिजली, पानी, सड़क, संचार, मुआवजा न मिलने की परेशानी बताई। लोगों ने मोटर मार्ग में काटी गई नाप भूमि का लंबे समय से मुआवजा न मिलने की बात कही। जिस पर बीसूका उपाध्यक्ष ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र मुआवजे का भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य में तेजी लाने और गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए कहा। पीएमजीएसवाई और लोनिवि के अधिकारियों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों की प्रगति के बारे में भी जानकारी ली। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख गोविंद सिंह दानू समेत कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed