फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Paving the way for construction of ARTO office

Bageshwar News: एआरटीओ कार्यालय बनने का रास्ता साफ

Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sat, 11 May 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Paving the way for construction of ARTO office
बागेश्वर। बागेश्वर के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय को 17 साल बाद अपना परिसर मिलेगा। परिसर निर्माण के लिए चयनित जमीन वन अधिनियम से मुक्त हो गई है। क्षेत्रीय विधायक पार्वती दास ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन




केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने अपर मुख्य सचिव (वन) को भेजे पत्र में परिवहन विभाग के कार्यालय, आवासीय भवन, ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक, ट्रैफिक अवेयरनेस सेंटर के लिए प्रस्तावित 0.74 हेक्टेयर वन भूमि गैर वानिकी कार्य के लिए उत्तराखंड परिवहन विभाग को प्रत्यावर्तन करने की जानकारी दी है। कहा है कि वन भूमि की एवज में बागेश्वर के छतीना में वन विभाग की डेढ़ हेक्टेयर जमीन में प्रतिपूरक वनीकरण किया जाएगा। विभिन्न प्रजाति के 1500 पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


वर्ष 1997 में बने बागेश्वर जिले में वर्ष 2007 में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी का कार्यालय खुला। तब से कार्यालय तमाम व्यवस्थाओं के बीच किराये के भवनों में चल रहा है। शुरुआत में कांडा रोड पर किराये के भवन में एआरटीओ कार्यालय चलता था। वर्तमान में मल्ला बिलौना में किराये के भवन में कार्यालय संचालित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन





गाड़गांव में बनेगा कार्यालय

बागेश्वर। एआरटीओ कार्यालय के लिए कांडा रोड के गाड़गांव में भूमि चयनित की गई है। इस भूमि में विभिन्न प्रजातियों के 21 पेड़ आ रहे थे। वन भूमि निस्तारण की प्रक्रिया पिछले तीन साल से चल रही थी। अब जाकर निस्तारण हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed