फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   patients increased in hospitals

ठंड की दस्तक देते ही वायरल बुखार के रोगी बढ़े

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2019 10:37 PM IST
विज्ञापन
patients increased in hospitals
जिला अस्पताल बागेश्वर में लगी रोगियों की भीड़। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। ठंड का मौसम दस्तक दे चुका है। मौसम में आए बदलाव के चलते खांसी, जुकाम, निमोनिया, इंफ्लुएंजा, जोड़ों में दर्द, नाक, कान, गले से संबंधित रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला अस्पताल में इन रोगों से संबंधित रोगी काफी संख्या में आ रहे हैं। वायरल बुखार के रोगी ज्यादा आ रहे हैं। बुधवार को जिला अस्पताल में साढ़े तीन सौ से अधिक ओपीडी हुई।
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर
मौसम बदलने के साथ ही वायरल बुखार के रोगियों की संख्या काफी बढ़ गई है। इन दिनों जुकाम, खांसी, इंफ्लुएंजा, निमोनिया से संबंधित रोग होना आम बात है। जिला अस्पताल में रोगियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीमारी होने पर रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल में उपचार करा लेना चाहिए। डॉक्टर की सलाह के बगैर दवा न लें। - डॉ. मनीष पंत, बाल रोग विशेषज्ञ, जिला अस्पताल
विज्ञापन

-------------
ऐसे करें बचाव
- खांसते, छींकते समय मुंह को ढकें।
- खाद्य पदार्थ खाने से पहले जीवाणुनाशक साबुन या हैंड सैनीटाइजर से अच्छी तरह हाथ साफ करें।
- बीमार व्यक्ति को विद्यालय अथवा कार्यालय न भेजें।
------------
ऐसा हो खानपान
- सर्दी में गुड़, अदरक, तुलसी, शहद, आंवला, दालचीनी, चने का प्रयोग लाभकारी है।
- गर्म तरल पदार्थ जैसे सूप, ग्रीन टी और दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए।
- तिल से बने व्यंजनों का प्रयोग करना भी लाभप्रद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed